पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर नौसेना रख रही पैनी नजर…

मुंबई। नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भारतीय नौसेना हमास-इजरायल के बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के साथ ¨हद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रही है।

नौसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख ने कही ये बात
ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के एक सत्र में कुछ सवालों पर नौसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों या पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के संभावित प्रभाव से पूरी तरह अवगत है।

उन्होंने कहा, इस समय नौसेना मुख्यालय या कमान मुख्यालय में कोई न कोई लगातार इस पर काम कर रहा है कि पश्चिम एशिया में जो कुछ भी हो रहा है, (हमास-इजरायल संघर्ष का संदर्भ) उसके बाद क्या हो सकता है। वाइस एडमिरल ने कहा कि जहां तक चीनियों का सवाल है, वे दक्षिण चीन सागर में जो कुछ भी कर रहे हैं, उस पर हमारी पैनी नजर है।

Related Articles

Back to top button