भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर बनाई गई रूपरेखा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नवनियुक्त मंडल महामंत्री पंडित अमित मिश्रा को किया गया सम्मानित

पीलीभीत। पूरनपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक मीटिंग पंडित नवनीत मिश्रा के आवास पर आयोजित की गई।इस मीटिंग में 10 मई को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव को किस प्रकार से मनाया जाए इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नवनियुक्त मंडल महामंत्री पंडित अमित मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को बहुत जोर जोर से मनाया जाए तथा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।इस मीटिंग में यह भी निश्चित किया गया है। कि इस कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों,प्रसिद्ध डॉक्टरों,वकीलों,अध्यापकों के साथ-साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री जिला महामंत्री पंडित महेंद्र मिश्रा,मंडल महामंत्री पंडित अमित मिश्रा,तहसील अध्यक्ष पंडित हरगोविंद बाजपेई , पंडित नवनीत मिस्रा,पंडित महेश मिश्रा,पंडित सत्य प्रकाश पांडे,पंडित सुनील मिश्रा, पंडित गोपाल मिश्रा,पंडित हरिओम पांडे,पंडित गौरव पांडे,पंडित राहुल अवस्थी,पंडित गौरव दीक्षित, पंडित हृदेश पाण्डेय सहित अनेकों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे है।

Related Articles

Back to top button