मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शो पर चलने वाला संगठन: अनिल

हर वर्ग की रक्षा करने वाला है क्षत्रिय भारत महासभा

एकजुटता के लिए क्षत्रिय भारत महासभा ने भरी हुंकार

गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित हुआ सम्मेलन

बलिया। क्षत्रिय भारत महासभा द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में किया गया। जिसमें काफी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संगठन की संरचना और उद्देश्य के बारे में विस्तार रूप से बताया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय भारत महासभा मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शो पर चलने वाला संगठन है जो हर वर्ग के लोगों की रक्षा करते रहते हैं। लेकिन आज वह कमजोर हो गया है। जिसे पुनः एकजुटता में पिरोकर मजबूत किया जाएगा और अपने पूर्वजों की भांति स्वयं एवं हर वर्ग के लोगों की रक्षा करने का काम करेगा। कहाकि आने वाले समय में संगठन की रूप रेखा एवं इसका विस्तार किया जाएगा। संगठन प्रतिदिन अग्रसर होते जा रहा है जो पूर्णरूप से मजबूत हो रहा है।

संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर मृत्युन्जय सिंह ने कहा कि यह संगठन हिन्दुस्तान में जितने भी जातीय संगठन है उन सब से अलग है। यह संगठन किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है। जहाँ भी किसी के साथ अन्याय होता है उसका पूरजोर तरीके से विरोध करता है। जिस तरह से प्रभु श्रीराम चन्द्र सबको एक साथ लेकर चले, उसी तरह से यह संगठन सबको एक साथ लेकर चलता है।

संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुभाष सिंह ने क्षत्रियों के बारे में बताते हुए कहा कि बहुत क्षत्रिय संगठन होने के बाद भी क्षत्रियों की स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जातीगत आरक्षण खत्म कर, आर्थिक आधार पर होना चाहिए। सभा के मुख्य अतिथि डा
भगवान सिंह ने क्षत्रियों के इतिहास के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत रूप से बताया।

संगठन के जिला महासचिव, बलिया डा नागेश कुमार सिंह ने कहा कि आपसी एकता एवं सहयोग से ही हम वर्तमान चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। संगठन के संयोजक एवं कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर जयन्त कुमार सिंह ने कहा कि अपने खोई हुई प्रतिष्ठा और रूतबे को पुनः हासिल करना है। इसके अलावा अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिनमें प्रमुख है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ठाकुर आनन्द प्रकाश सिंह, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह, सन्तोष प्रताप सिंह, मोहन सिंह, डा मनोज सिंह, पप्पू सिंह, जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button