जिसने देखी किशोरी की हालत वह थर्रा उठा , लखनऊ में दरिंदों ने पार कर दी सारी हदें

लखनऊ में चिनहट कस्बे में मार्निंग वाक के लिए निकली 13 वर्षीय किशोरी को दरिंदों ने अगवा कर लिया। हाथ पैर बांधे कर गैंगरेप किया। दुपट्टे से गला कस दिया। मरा समझकर किशोरी को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंककर चले गए।

झाडियों में मरणासन्न हालत में पड़ी किशोरी को हालत जिसने भी देखी वह थर्रा उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसके शरीर में नोच घसोट के निशान थे। कपड़े फटे हुए थे। निजी अंगों से रक्त बह रहा था। गर्दन में चोट ऐसे थी कि वह सीधी नहीं हो रही थी। इस कारण अस्पताल में डाक्टरों को उसके गले में कालर लगाना पड़ा था।स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों के लिए अयोध्या रोड पर बीबीडी और चिनहट इलाका सबसे मुफीद है। इस रोड पर पुलिस का पहरा और गश्त कम रहती है। यह भी एक वजह है। गैंगरेप, हत्या कर कार में ठिकाने लगाने की भी वारदातें यहां पर हुई हैं। बीते दिनों डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर हत्यारे शव कार में डालकर कई किमी तक घूमे और फिर इंदिरा नहर में शव फेंक दिया था। इसके बाद बीबीडी में ही बीते दिनों करीब 500 मीटर तक छात्रों को दौड़ाकर ताबड़तोड़ गोलियां दागी गई थी। यह घटनाएं पुलिस की चेकिंग और सक्रियता की पोल खुद खोल रही हैं।
पहले भी हुई घटनाएं :

24 सितंबर 2024 : चिनहट में फ्लिप कार्ट के डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर। कार में शव रखकर कई किमी तक रात में हत्यारे घूमे। शव इंदिरा नहर में फेंका।30 सितंबर 2024 : अयोध्या रोड पर बीबीडी के सामने पूर्व छात्रों ने दो छात्रों को जमकर पीटा। करीब 500 मीटर तक दौड़ाकर ताबड़तोड़ गोलियां दागी थी।05 सितंबर 2024 : गुडंबा से लपता युवक की हत्या। शव अयोध्या रोड के रास्ते बाराबंकी में फेंका गया। वहां कंकाल मिला था।21 सितंबर 2023 : बीबीडी की छात्रा निष्ठा को दयाल रेजीडेंसी में ले जाकर गोली मार कर हत्या।11 दिसंबर 2023 : एक अफसर की बेटी का केजीएमयू से कार सवारों ने अपहरण किया। अयोध्या रोड पर चलती कार में गैंगरेप किया था।

Related Articles

Back to top button