2022 में जिसका था नाम, उसका मतदाता सूची में कटा नाम

लोकतंत्र एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का अपहरण कर सत्ता में बने रहना चाहती सरकार: संग्राम

थाने व पुलिस चौकी पर सपा कार्यकर्ताओं किया जा प्रताड़ित

रेफरल अस्पताल बना जिला चिकित्सालय

बलिया। देश और प्रदेश कि सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का अपहरण कर सत्ता पर बने रहना चाहती है। यह बातें फेफना विधायक एवं समाजवादी पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने बु‌धवार को अपने जलालपुर स्थित आवास पर पत्रकारों के समक्ष कही।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण के बाद जो नई मतदाता सूची जारी किया गया है, उसमें व्यापक अनियमितता हुई है। विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में था उन लोगों का भी नाम काट दिया गया है। विशेषरूप से समाजवादी पार्टी के समर्थन वाले बूथों और गाँवों में सपा समर्थक मतदाताओं को चिन्हित करके उनका नाम काटा गया है। जो लोकतंत्र एवं संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों के अपहरण के समान है। कहाकि थाने और पुलिस चौकियां भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और फनी मुकदमों में फसाने की धमकी भी दी जा रही है। जिला चिकित्सालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सालयों की खस्ताहाल स्थिति है। कहीं भी आवश्यकता के अनुपात में चिकित्सक नहीं है, दवाइयों का अभाव है और जिला चिकित्सालय एक रेफरल हॉस्पिटल बन कर रह गया है। जिससे मरीजों को छोटी-छोटी बिमारियों के इलाज के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ रहा है। जिस कारण उनका आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिजली बिल बकाया वसूली के नाम पर गरीब किसानों एवं आमजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है तो कभी आरसी काटा जा रहा है। इन सब के कारण गरीब एवं आम जनमानस मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है। कहा कि पिछले लगभग सात वर्षों से उप्र की वर्तमान सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए जनहित एवं विकास कार्यों का फीता काट रही है या नाम बदल रही है। इनकी उपलब्धि यही है। वर्तमान सरकार द्वारा अब तक जनपद में विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं किया गया। सिर्फ अखबारों में बयान या विज्ञापन दिया जाता है। उल्टे वर्तमान में जनपद की अच्छी सड़कों को पाईप या तार डालने के नाम पर खुदाई कर छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही है, जिसके लिए सरकार सीधे-सीधे जिम्मेदार है। इस अवसर पर महासचिव बीरबल राम, उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी, शशिकांत चतुर्वेदी, कंचन भारती, राजेंद्र यादव,अनिल राय,दिनेश यादव, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।
मेडवराकला की सड़क व अस्पताल दोनों बदहाल
बलिया। दिल्ली की पीड़िता बेटी निर्भया जो जनपद के मेडवरा कला की निवासी थी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव उनके गाँव स्वयं आये थे, वहा तक की सड़क और हास्पिटल बनवाए। आज सड़क और हास्पिटल दोनों की दशा दयनीय है, लेकिन सरकार का उस पर कोई ध्यान नहीं है।
फेफना को ब्लाक बनाने की विस में उठाएँगे मांग
बलिया। फेफना को ब्लाक बनाने की मांग करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहाकि इसके लिए मैं विधानसभा में भी आवाज उठाऊंगा। जनेश्वर मिश्र सेतु को बिहार के बक्सर-पटना मार्ग से जोड़ने की भी मांग की।

Related Articles

Back to top button