इंडियन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ शिक्षक रोहित का नाम

हमीरपुर : गोहांड के जयप्रकाश नगर निवासी शिक्षक रोहित प्रताप सिंह का नाम आइडियल इंडियन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। रोहित प्रताप सिंह ने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन की तरफ से सुपर 50 संपादकों का एक समूह बनाया गया है। जिन्होंने रिकार्ड एक माह के अंदर अलग-अलग विषयों पर आधारित 50 पुस्तकों का संपादन व लेखन कार्य किया। इसी उपलब्धि को इंडियन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इसी के अंतर्गत रोहित प्रताप सिंह ने जय वीर सुभाष नाम की पुस्तक का संपादन एवं लेखन कार्य किया है। इसके लिए उनका नाम इस राष्ट्रीय स्तर के इंडियन बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इससे पूर्व रोहित प्रताप सिंह को एशियन एजुकेशन अवार्ड, राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन आइकन अवार्ड, राज्य स्तर पर एडुलीडर यूपी सम्मान, अनमोल रत्न सम्मान व जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा साहित्य के क्षेत्र में राम रत्न सम्मान 2024 व साहित्य रत्न सम्मान 2024 से मिला है। रोहित प्रताप सिंह अमेठी के भादर ब्लाक में कंपोजिट स्कूल नेवढ़िया में सहायक अध्यापक व नोडल शिक्षक संकुल के पद पर कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button