ब्लॉक मुख्यालय में विधायक ने किया वृक्षारोपण

बाबागंज/ बहराइच/ ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह खंड विकास अधिकारी राहुल पांडे की मौजूदगी में बडे पैमाने पर पौधारोपण किया।गया वृहद वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना और जनमानस में हरियाली के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है बल्कि मनुष्य वा जीव जंतुओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी उत्पन्न करता है पौधारोपण के इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिनमें औषधीय,फलदार और छायादार वृक्ष शामिल थे।वृक्षारोपण के पश्चात् विधायक नानपारा ने उपस्थिति लोगों को पर्यावरण के महत्व और उसकी रक्षा के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि पौधों की देखभाल और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है।पेड़ो कों मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जा सकता है।वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो पृथ्वी पर जन जीवन ही नहीं होता।इसी के क्रम में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मानव जीवन और भावी पीढ़ी के सुरक्षित जीवन के लिए धरती पर वृक्षों का रहना जरुरी है। वृक्ष धरती के श्रृंगार है।सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे पौधों की देखभाल करेंगे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करेंगे।इस मौके पर एडीओ आईएसबी हरिओम मिश्रा APO विकास ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप त्रिपाठी,तौसीफ खान, महेश पाठक, जगजीवनराम,सुनित शुक्ला, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button