राज्यमंत्री ने जरूरतमंदो को बांटा कंबलकंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे

तिलोई अमेठी तहसील परिसर में शनिवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तिलोई विधायक सूबे के चिकित्सा राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।

राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय। ताकि लोगों को रोजगार के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। शासन द्वारा गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं। एसडीएम तिलोई दिग्विजय सिंह ने कहा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित तहसील के राजस्व कर्मचारी, राजस्व निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button