महिला आयोग की सदस्य का हिन्दू महासभा ने किया भव्य स्वागत

जिले के उर्मिल बारात घर में किया गया उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय के सम्मान समारोह

पीलीभीत। रविवार देर शाम को अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा एक भव्य बैठक का आयोजन उर्मिल बारात घर में किया गया। बैठक के दौरान पुष्पा पांडेय को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाए जाने पर उनको संगठन द्वारा पुष्प माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। हिंदू महासभा के ज़िलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जिले के जन प्रतिनिधि जिनको जिलेवासी वोट देकर चुनते हैं उनको जिताने के लिए विपक्ष से लड़कर संघर्ष करते हैं हम लोगो के बीच मुकदमे तक की नौबत आ जाती है किस तरह से मेहनत करके जिताते हैं, यह सिर्फ हम हिन्दूवादी संगठन जानते हैं जीतने के बाद मे यह जनप्रतिनिधि आम जानता का फ़ोन तक नहीं उठाते हैं ऐसे में पुष्पा पांडेय से हम आशा करते हैं कि वह जिले की आम जानता के साथ एवं जिले की महिलाओ के साथ मज़बूती से उनके सुख दुख मे हमेसा साथ खड़ी रहेंगी। पुष्पा पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश महिला आयोग लगातार महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार मज़बूती से कार्य कर रही है व उन्होंने जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा व उनकी टीम के लिए कहा संगठन लगातार समाज को आगे बढ़ाने के लिए व भाजपा को मजबूत करने का कार्य कर रहा है और वह हिंदू महासभा के साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ी रहेंगी। इस दौरान पुष्पा पांडेय द्वारा सभी लोगों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष महासंपर्क सदस्यता अभियान के तहत जुड़ने का आग्रह किया गया एवं पार्टी के टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल लगवाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा,जिला महामंत्री मयंक जयसवाल, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष बिंदु सिंह, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, पूजा गुप्ता नगर अध्यक्ष, गेंदावती, राखी, भगवंती देवी, हिमांशी, राधा, कुसुम, ललिता, मुन्नी देवी, चंदन राठौर, मंजू सक्सेना, श्रद्धा, गायत्री देवी, मोनी, कोमल, आरती देवी, बबली, पूजा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अमन संजोग, जिला मंत्री राजेंद्र, जिला उपाध्यक्ष शलभ सिंह गंगवार, जिला उपाध्यक्ष विपुल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम सागर शर्मा, नगर अध्यक्ष पीलीभीत सुनील कश्यप, महामंत्री प्रमोद कश्यप, नगर अध्यक्ष बीसलपुर सुनील अवस्थी, महामंत्री अवनीश रतन,चेतन श्रीवास्तव,अवधेश मिश्रा, सुमित गंगवार, बॉबी चौधरी, हरीश शर्मा, डा॰ रूपेन्द्र वर्मा, मनोज, सनी युवा नगर मंत्री, हनी, प्रमोद कश्यप, अमित कुमार युवा नगर मंत्री, हिरदेश राठौर, अनुज आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button