चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद आया के सिवन का बड़ा बयान

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में उत्साहित हैं… हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं। चार साल से हम इस क्षण के इंतजार में थे। ये केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक शुभ समाचार है।

इसके साथ ही पूर्व इसरो प्रमुख ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरे देश को भी शुभकामनाएं और बधाई दी है। मोदी सरकार टीम के साथ थी और हर पल हमारा सहयोग कर रही थी। के सिवन ने कहा कि वो भी बहुत खुश होंगे। चंद्रयान 3 का साइंस डेटा केवल भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक जगत के वैज्ञानिकों के लिए सहायक होगी। इस डेटा से कई नई चीजें सामने आएंगी।

पीएम मोदी के गले लगकर रोने लगे थे के सिवन

साल 2019 में जब भारत का मून मिशन फेल हो गया था, तब पीएम मोदी बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके मेहनत के लिए बधाई दी थी।

Related Articles

Back to top button