बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रात में 47 आईएएस व आईपीएस के तबादले, कलेक्टर-एसपी का भी ट्रांसफर

भोपाल। मध्‍यप्रदेश सरकार ने शनिवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रात एक बजे के बाद आईएएस अफसरों और रात करीब सवा दो बजे आईपीएस की सूची जारी की गई। सोमवार को ज्वॉइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। वे फिलहाल शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं। वहीं, 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। जारी सूची में 2015 बैच के पांच आईएएस को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है। इनमें जनसंपर्क डायरेक्टर रहे रोशन कुमार सिंह, मृणाल मीणा, हर्ष सिंह, हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्रा के नाम शामिल हैं।

इन सात जिलों के कलेक्टर बदले

कलेक्टर बालाघाट गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर राजगढ़, संचालक, जनसंपर्क रौशन कुमार सिंह को कलेक्टर विदिशा, सीईओ जिला पंचायत उज्जैन मृणाल मीणाको कलेक्टर बालाघाट, नगर निगम कमिश्नर, ग्वालियर हर्ष सिंह को कलेक्टर ​डिंडौरी, अपर कलेक्टर भोपाल हर्षल पंचोली को कलेक्टर अनूपपुर, अपर कलेक्टर भोपाल हिमांशु चन्द्रा को कलेक्टर नीमच, उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास केदार सिंह को कलेक्टर शहडोल पदस्‍थ किया है।

आईएएस सचिन को राजस्व मंडल भेजा, उमराव की वापसी

इसी तरह पीएस, श्रम व सामाजिक न्याय सचिन सिन्हा को प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल, ग्वालियर, सह-आयुक्त, चबल संभाग मुरैना संजीव कुमार झा को सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर, सह-सदस्य राजस्व, ग्वालियर उमाकांत उमरावको पीएस श्रम विभाग, सह आयुक्त चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी सोनाली वायंगणकर को पीएस सामाजि​क न्याय, सीईओ कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण सोमेश मिश्रा को कलेक्टर मंडला, कार्यपालन संचालक एप्को भोपाल संजीव सिंह को संभागायुक्त भोपाल, उप सचिव, सीएम तथा एमडी, इलेक्‍ट्रॉनिक्स विकास निगम अंशुल गुप्ता को संचालक जनसम्पर्क, अपर कलेक्टर, अनूपपुर अमन वैष्णव को कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर, आयुक्त, तकनीकी शिक्षा मदन विभीषण नागरगोजे को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर, अपर सचिव, गृह विभाग अजय गुप्ता को संचालक किसान कल्याण, सीईओ, एमपीआरआरडीसी तन्वी सुन्द्रियाल को संचालक बजट मप्र, अपर सचिव सह आयुक्त स्वास्थ्य सेवा तरुण राठी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा, कलेक्टर जिला नीमच दिनेश जैन को अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन दीपक आर्य को सीईओ एमपीआरआरडीसी, कलेक्टर, शहडोल तरुण भटनागर को उप सचिव पशुपालन व डेयरी, कलेक्टर डिण्डौरी विकास मिश्रा को उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, कलेक्टर, अनूपपुरआशीष वशिष्ठ को एमडी राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम, कलेक्टर मण्डला सलोनी सिडानाको ईडी एप्को भोपाल, सह आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, कलेक्टर विदिशा बुद्धेश कुमार वैद्य को उप सचिव गृह विभाग पदस्‍थ किया गया है।

इन 8 जिलों के एसपी बदले

प्रदेश के 8 जिलों के एसपी बदले गए हैं। इनमें सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल सागर रसना ठाकुर को पुलिस अधीक्षक मऊगंज, एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल नागेन्द्र ​सिंह को पुलिस अधीक्षक बालघाट, पुलिस अधीक्षक, मऊगंज वीरेंद्र जैन को पुलिस अधीक्षक, श्योपुर, पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल सुंदर सिंह कनेश को पु​लिस अधीक्षक, पांढुर्णा, पुलिस उपायुक्त जाेन-3, इंदौर पंकज कुमार पांडे को पुलिस अधीक्षक, रायसेन, सेनानी हॉकफोर्स, बालाघाट मोती उर्र रहमान को पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर, पुलिस अधीक्षक, श्योपुर अभिषेक आनंद को पुलिस अधीक्षक, मंदसौर, एसपी बालाघाट समीर सौरभ को एसपी मुरैना पदस्‍थ किया गया है।

भोपाल में डीआईजी, एआईजी और डीसीपी बदले

प्रशासनिक सर्जरी में डीआईजी, एआईजी और डीसीपी भी बदले गए हैं। इनमें एडीजी शहडोल जोन डीसी सागर को एडीजी पुलिस मुख्यालय भोपाल, डीआईजी ग्वालियर रेंज कृष्णावेनी देसावातु को डीआईजी विसबल सेंट्रल रेंज भोपाल, आईजी पुलिस मुख्यालय अनुराग शर्मा को आईजी शहडोल जोन, पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर जितेंद्र सिंह पंवार को अनूपपुर पुलिस उपायुक्त जोन-4, भोपाल, एसडीओपी, मनावर अंकित सोनी को पुलिस उपायुक्त, इंदौर, डीआईजी विसबल सेंट्रल रेंज भोपाल अमित सांघी को डीआईजी ग्वालियर रेंज, डीआईजी खरगोन रेंज अतुल सिंह को डीआईजी विसबल जबलपुर रेंज, डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल सिद्धार्थ बहुगुणा को डीआईजी खरगोन रेंज, एसपी मुरैना सैनानीशैलेंद्र सिंह चौहान को 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर, सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर रघुवंश कुमार सिंह को सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल मुरैना, एसपी मंदसौर अनुराग सुजानिया को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा इंदौर हंसराज सिंह को पुलिस उपायुक्त, जोन-3 इंदौर, पुलिस अधीक्षक, पांढुर्णा राजेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस उपायुक्त अपराध, इंदौर पदस्‍थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button