कटान प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया दौरा, कटान पीड़ित ग्रामीणों से मिलकर जानी समस्याएं

बहराइच: महसी विधायक सुरेश्वर सिंह राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ घाघरा नदी के किनारे बसे बाढ़ व कटान प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों से कटान के बारे में जानकारी ली और मदद का भरोसा दिया।
महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग कटान प्रभावित तिकुरी सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर कटान से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। कटान पीड़ित ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह को निर्देश दिया की वे कटान की स्थिति पर पल पल नजर बनाए रखने के साथ पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद करें। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता से कटान को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह जिला मंत्री राम निवास जायसवाल मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी धर्मेंद्र शुक्ल, राम ललन बाजपेई, राम कुमार बाजपेई शिवाकांत शुक्ल, नायब तहसीलदार सौरभ सिंह सहायक अभियंता वीवी पाल एसओ बौंडी ज्ञान सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button