अज्ञात बोलेरो सवार बदमाशों में महिला का किया अपहरण…

पहले बच्चे के एक्सीडेंट होने की दी थी जानकारी

रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के फोन पर अज्ञात लोगों ने फोन कर बच्चों के एक्सीडेंट होने की जानकारी दी जिसके बाद महिला घर से बच्चों के विद्यालय के लिए निकल पड़ी रास्ते में घेर कर बोलेरो सवार बदमाशों ने महिला का अपहरण कर लिया।


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को धर्मदासपुर की रहने वाली महिला के मोबाइल फोन पर फोन आया कि तुम्हारे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। महिला यह सुनकर अपने घर से निकल पड़ी उसका बेटा अंश पंडित जालीपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई करता है वही रास्ते में आ रही अकेली महिला को बोलेरो सवार चार अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर उठा ले गए। महिला शोर शराबा करती रही लेकिन कोई आसपास के लोग छुड़ाने नहीं पहुंचे, जिससे बदमाशों ने आसानी से महिला को उठा ले गए। जिसकी जानकारी होने पर महिला के पति सतीश कुमार अग्रहरी ने कोतवाली में तहरीर देकर चार अज्ञात बोलेरो सवार बदमाशों पर पत्नी के अपहरण कर ले जाने का तहरीर दी। थानेदार बबीता पटेल ने बताया है तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button