भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटा है इंडी गठबंधन…संजय राय

लूटो और राज करो की बुनियाद पर बना इंडी गठबंधन…संजय राय
भ्रष्टाचारियों से देश को बचाने में जुटे है मोदी…संजय राय
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने कहा कि इंडी गठबंधन देश के भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसते हुए देश से भ्रष्टाचार हटाओ की मुहिम छेड़े हुए हैं।सभी भ्रष्टाचारियों को देश की लूटी हुई रकम की पाई पाई लौटानी होगी,यह मोदी की गारंटी है।क्षेत्रीय प्रभारी मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि विपक्ष इंडी गठबंधन के नाम पर लूटो और राज करो की नीति पर एकजुट हुआ है।कहा इंडी गटबंधन के नेता आए दिन झूठ बोल कर अथवा सनातन धर्म को गाली देकर देश को बदनाम करने पर उतारू है।उन्होंने सोनिया गांधी,राहुल गांधी ,हेमंत सोरेन,लालू यादव, अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं के नाम लेकर तंज किया कि इंडी गठबंधन के अधिकांश नेता या तो जेल में है या जमानत पर रिहा हैं।देश में इंडी गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना लिया है। कहा प्रदेश ने सपा शासन के दौरान भ्रष्टाचार, गुंडा गर्दी,माफियाराज एवम दंगों का दंश झेला है।उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी नेता मोदी और देश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ये घोटालेबाजों की बारात है, जाे देश को लूटना चाहते हैं। सभी मिलकर नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं, लेकिन वे रुकने वाले नहीं हैं। कहा यूपी में कांग्रेस शून्य हो गई है। रायबरेली से सोनिया गांधी का पलायन कांग्रेस की जमीनी हकीकत बयां करती है। इंडी गठबंधन की बात करने वाली कांग्रेस आकाश से लेकर पाताल तक और आजादी से लेकर आज तक घोटालॉन में लिप्त रही है।उन्होंने रामचरित्र मानस, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों पर कांग्रेस एवम सपा सहित अन्य विपक्षियों की चुप्पी को देश के हिंदू समाज का अपमान बताया। कहा मोदी के लिए 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और वह अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

देश की जनता लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को करारा जवाब देगी।कहा एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगा। इसके पूर्व फीता काटकर क्षेत्रीय प्रभारी ने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया एवम विधिवत पूजा अर्चन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब भी दिया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई ने किया।इस अवसर पर खाद्य एवम रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ,जिला प्रभारी अवनीश सिंह,जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, विनोद कुमार मिश्रा,विधायक साकेंद् प्रताप वर्मा,दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह,लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत, शरद अवस्थी,सुधीर कुमार सिंह सिद्धू,अवधेश श्रीवास्तव,शशांक कुसुमेश,हरगोविंद सिंह, विजय आनंद बाजपेई,रामनाथ मौर्य, डॉक्टर हरिनाम वर्मा ,धर्मेंद्र यादव,आरती रावत, रवि रावत,संदीप गुप्ता,आशुतोष अवस्थी,अमरीश रावत,लवली रावत,वेद प्रकाश रावत,पूजा सिंह,रामकिशोर शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button