अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते गोपाल मंडल ने लोकसभा चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात…

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे अधिक सियासत गरमाई हुई है तो वह बिहार की है। बिहार में कई नेता इस बार लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी ठोकते नजर आ रहे हैं। इन्हीं नेताओं में से एक हैं जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल। गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं।

गोपाल मंडल ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए ठोका दावा
गोपाल मंडल ने फिर से एक बार ऐसा बयान दिया है जो कि सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकते हुए कहा कि हम इस बार लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। हम क्लास वन कैंडिडेट हैं। हम ऐसे ही थोड़े बोलते हैं। हमारी मुख्यमंत्री जी से बात हो गई है। अब हम 14 तारीख से फिल्ड में उतरकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

अरे लाठी के बिना कोई काम नहीं होता
हम घूमेंगे तब न वायरल होगा। अखबार में छपेगा तब न लोग जानेगा कि गोपाल मंडल क्या। अभी तो लोग कहते हैं गोपाल मंडल लाठी पटकता है। अरे लाठी नहीं पटकता है गोपाल मंडल। लाठी के बिना कोई काम ही नहीं होता है। लाठी पटकना पड़ता है।

मुख्यमंत्री सोचते हैं बदमाश हैं हम: गोपाल मंडल
गोपाल मंडल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरे मुख्यमंत्री सोचते हैं कि हम बदमाश हैं। अरे ऐसा नहीं है, हम तो सही आदमी हैं। कुर्सी मिलेगी तब न बताएंगे कौन हैं हम। उन्होंने कहा कि लाठी पटके बिना यहां कोई काम नहीं होने वाला है।

कौन हैं गोपाल मंडल
गोपाल मंडल भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वह उस समय विवाद में आ गए थे जब वह रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में घुस गए थे। इसके बाद जब उनसे सवाल पूछा गया तो वह पत्रकार को ही धमकाने लगे।

Related Articles

Back to top button