समाज के हर वर्ग के शुभ चिंतक हैं अवधेश रावत: सोनू यादव

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सांसद का जन्मदिन, सपाइयों ने मरीजों को बांटे फल

बाराबंकी। अयोध्या लोकसभा से सपा सांसद अवधेश प्रसाद रावत का जन्मदिन सपाइयों ने संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। सपाइयों ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर सांसद अवधेश प्रसाद रावत की दीर्घायु की कामना की। वहीं पीडीए पौधरोपण करके सपा मुखिया के मिशन 2027 को पूरा करने का संकल्प लिया। इसके अलावा सपाइयों ने गोष्ठियां कर सपा की नीतियां और उपलब्धियां गिनाईं। बुधवार को लोकसभा क्षेत्र के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के बनीकोडर ब्लाक में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव उमानाथ यादव ‘सोनू यादव’ के नेतृत्व में सांसद अवधेश प्रसाद रावत का मनाया गया। इस दौरान सपाइयों ने जगह-जगह कार्यक्रम कर उनकी लंबी आयु की कामना की।

रामसेनहीघाट तहसील के बनीकोडर ब्लाक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों को फल बांटे और उनका कुशल क्षेम जाना। इसके बाद दरियाबाद विधानसभा के ग्राम भुडेहरी नारायनपुर में पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर सांसद अवधेश प्रसाद रावत व सपा मुखिया अखिलेश यादव के मिशन 2027 को पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव उमानाथ यादव ‘सोनू यादव’ ने कहा कि वास्तव में सांसद अवधेश रावत समाज के हर वर्ग के शुभ चिंतक हैं। वह जनता की हर समस्या को गहराई से समझते हैं और उनका निदान करते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए को मजबूत किया और अयोध्या सीट पर एतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में बड़ा योगदान दरियाबाद विधानसभा की जनता का रहा। दरियाबाद की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः उत्तर प्रदेश की कमान अखिलेश यादव को सौंपने का मन बना चुकी है।

इस मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अखिलेश वर्मा, दरियाबाद ब्लाक अध्यक्ष जैसीराम रावत, संजय कश्यप, अंकित यादव, शैलेन्द्र वर्मा, रमेष वर्मा, रामपाल रावत, बृजभूषण यादव, सुनील यादव, मोहसिना बानो, दुःखहरण यादव, वासुदेव यादव, रामलाल, माता फेर आदि सैकड़ों लोगों ने सांसद अवधेश रावत के दीर्घायु होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button