बरेली वासियों को सीएम योगी ने दी सौगात….

बरेली:-  सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव से पहले बरेली की जनता को 3, 405 करोड़ की 170 विकास योजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने 705 करोड़ की 113 परियोजनाओं की सौगात दी और 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

योगी आदित्यनाथ ने बिथरी चैनपुर में बन रही रामगंगा और ग्रेटर बरेली में बन रही आवासीय परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। ये परियोजना 2275 करोड़ की है। सीएम योगी कहा नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 238 हेक्टेयर परियोजना को बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित भी किया जा रहा है।

वहीं सीएम योगी ने कहा जिस योजना को काशी में चलाया जाएगा, नोएडा में चलाया जाएगा उस योजना का लाभ बरेली को भी मिलेगा। काशी कॉरिडोर, अयोध्या कॉरिडोर के जैसे ही बरेली के नाथ कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिसके लिए सड़क की स्वीकृति ले ली गई है। अबकी बार जब वह बरेली आएंगे तो नाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।


सीएम ने कहा अयोध्या में रामन्दिर को लेकर लोग राममय हो गए हैं। अयोध्या में कनेक्टिविटी कर दी गई है जाति के नाम पर बांटने वाले, परिवारवाद की राजनीति से बचना होगा। आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचना होगा। हर काम देश के नाम। पहले देश फिर समाज फिर परिवार उसके बाद स्वयं को सोचना चाहिए। हम सब देश में योगदान दे रहे हैं। 2017 में महीनों कर्फ्यू लगता था। सात वर्ष में बरेली में कोई कर्फ्यू नहीं लगता।

सीएम योगी ने कहा कि 6 वर्ष में 6 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी, देश को एक ब्रांड बनाया। महिलाओं बहनों को सुरक्ष प्रदान की जा रही है। आज उत्तर प्रदेश शोहदों के लिए खतरा बना है। अपराधी थाने में तकती लटका कर जाते हैं अब अपराध नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश को 500 वर्षों का संकल्प पूरा हो रहा है। 500 वर्ष के बाद भगवान राम अयोध्या में विराजमान होंगे। 14 से 20 जनवरी को स्वच्छता कार्यक्रम होना चाहिए। सीएम ने कहा कि 22 जनवरी को दीपावली मनाएं आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा होगी। 22 के बाद अयोध्या जरूर आएं।

Related Articles

Back to top button