कत्थक नृत्य के जरिये दिखाया भगवान शिव का रूप

बलिया। महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय शास्त्रीय संगीत से हुई। इसमें कलाकार रूद्र शंकर मिश्र ने कत्थक नृत्य के जरिए भगवान शिव के कई रूप दिखाए। उन्होंने शिव स्तुति से लेकर शिव तांडव तक के शिव के रूप को अपने नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसके अलावा घुंघरू की आवाज से चलती ट्रेन की आवाज सुनाकर सबको आश्चर्यचकित कर किया। रूद्र शंकर की अद्भुत प्रस्तुति पर खासकर मौजूद स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखे। छात्र-छात्राओं ने तालियों की गूंज से रूद्रशंकर का उत्साह बढ़ाते रहे।

Related Articles

Back to top button