अबू धाबी से दिल्ली आ रही फ्लाइट ओमान की गई डाइवर्ट

नई दिल्ली। अबु धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को ओमान की राजधानी मस्कट को डाइवर्ट कर दिया गया। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। इससे यात्रियों को परेशनी का सामना करना पड़ा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 1406 ने अबू धाबी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उसे मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। जरूरी जांच और काम के बाद विमान को फिर से चालू किया जाएगा।

विमान में सवार यात्रियों को में होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है और गंतव्य तक उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

Related Articles

Back to top button