![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/01/a1d92d8f-ad92-40af-bbe3-e1a916bb0739.jpeg)
बलिया। चितबड़ागांव क़स्बा स्थित विनय कुमार चौरसिया के मकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता व स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के घंटों बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका। विनय कुमार चौरसिया का पूरा परिवार बीती रात खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसबीच रात लगभग 11 बजे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अभी कोई कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बाद में अग्निशमन दस्ता व स्थानीय लोगों की मदद के अथक प्रयास के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।