नरेला फैक्ट्री ब्लास्ट में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों ने किया बड़ा खुलासा

उत्तरी दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्ट्री में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भयंकर आग लग गई। जिसकी जानकारी तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए जिन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने बताया कि इस फैक्ट्री में दो शिफ्टों में 18 से 20 श्रमिक काम करते थे।

एक शिफ्ट में होते थे 9 से 10 श्रमिक
एक शिफ्ट में 9 से 10 श्रमिक होते थे। रात को नाइट शिफ्ट में भी 10 श्रमिक काम कर रहे थे। तभी अचानक बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी थी। धमाका इतना तेज था की फैक्ट्री की दीवार तक गिर गई। मलबा समय अन्य सामन उड़कर फैक्ट्री के बाहर तक आ गया।

एक श्रमिक की ड्यूटी 12 घंटे
फैक्ट्री में ही सभी श्रमिक काम करते थे। और यहीं रहते भी थे। एक श्रमिक की ड्यूटी 12 घंटे की होती थी। जानकारी में मुताबिक सभी श्रमिक यहीं काम करते थे। यहीं रहते भी थे। खाना भी यहीं बनाते और खाते थे। इस फैक्ट्री से छोटे बड़े 12 से अधिक गैस सिलिंडर भी मिले हैं।

तीन मंजिला इस फैक्ट्री के भूतल पर मशीन के कंप्रेसर में धमाका
बताया जा रहा की यह कि श्रमिक गैस चूल्हा पर खाना बनाते थे। समय रहते आग पीआर काबू पा लिया गया। नहीं तो सिलिंडर ब्लास्ट होने से आसपास की फैक्ट्रियों को भी भारी नुकसान होता। तीन मंजिला इस फैक्ट्री के भूतल पर मशीन के कंप्रेसर में धमाका हुआ था। धामा इतना तेज था कि एक श्रमिक दीवार के के मलबे के साथ फैक्ट्री के बाहर आकर गिरा।

Related Articles

Back to top button