संगठन का हुआ विस्तार कई पदाधिकारी हुए नियुक्त

पूरनपुर। नेशनल हाईवे पर स्थित छीना रिजॉर्ट में मंडल अध्यक्ष बरेली सुखजीत सिंह औलख के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलों के द्वारा भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला पीलीभीत कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले भर से एकत्रित हुए किसानों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई है ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव भूपेंद्र सिंह गिल ने शिरकत की और संगठन में जोगा सिंह विर्क को जिला उपाध्यक्ष पीलीभीत, बलराम सिंह जिला संगठन मंत्री पीलीभीत, जगविंदर सिंह को तहसील अध्यक्ष पूरनपुर, पवनदीप सिंह तहसील प्रभारी कलीनगर, अमरीक सिंह जिला सचिव पीलीभीत, त्रिलोचन सिंह ब्लॉक प्रभारी पूरनपुर, सुखदीप सिंह ब्लॉक सह प्रभारी, नवराज सिंह तहसील सह प्रभारी, नित्यानंद सिंह ग्राम अध्यक्ष मैनी गुलड़िया, सुकुमार ग्राम उपाध्यक्ष मैनी गुलड़िया, मनजीत सिंह वरिष्ठ ग्राम अध्यक्ष मकरंदपुर तपा, मकसूद खान तहसील संगठन मंत्री कलीनगर,मोहम्मद जुनैद खान सह संगठन मंत्री कलीनगर,बलराज सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष पूरनपुर, सुखबीर सिंह ग्राम अध्यक्ष कटिया, रक्षपाल सिंह तहसील महामंत्री कलीनगर, फारुक खान वरिष्ठ कार्यकर्ता कलीनगर,शकील खान ग्राम लोधीपुर महामंत्री,अखलाक खान ग्राम अध्यक्ष लोधीपुर,सदाकत खान ग्राम महासचिव लोधीपुर, मोहम्मद हनीफ खान ग्राम सचिव लोधीपुर, शादाब खान ग्राम उपाध्यक्ष लोधीपुर, सरफराज अहमद नगर सचिव पूरनपुर के पदों पर मनोनीत किया गया है।

Related Articles

Back to top button