डबल इंजन की सरकार पर बरसे गोप

सूरतगंज बाराबंकी। बाराबंकी से गंठबंधन व कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताने के लिए सपा के पूर्व कबीना मंत्री समाजवादी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप ने जनता से मांगा वोट और सहयोग।
रविवार को ब्लॉक सूरतगंज इलाके के दौलतपुर गांव में सपा जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा आयोजित चुनावी चौपाल में पूर्व सांसद पीएल पुनिया के साथ पहुंचे हुए पूर्व मंत्री गोप ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गोप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जो अबकी बार में चार सौ पार का नारा दे रही है वह केवल और केवल जनता को गुमराह करने का तरीका है। जबकि सच्चाई यह है, कि इस बार भाजपा यदि सत्ता में आई तो डीजल, पेट्रोल और तेल के दाम 400 के पार पहुंच जाएंगे। जनता ने इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का जो मन बना लिया है। वह शत-प्रतिशत पूर्ण होगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से सहयोग मांगते हुए गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की बात भी कहीं। कार्यक्रम आयोजन पूर्व प्रधान दौलतपुर अमित सिंह ने सभी सम्मानित जनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सदर विधायक सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत, नगर पालिका सुरेंद्र वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह,किसान नेता दद्दन सिंह,बाबूराम मौर्य, अध्यक्ष अयाज खां, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन,सदस्य जिला पंचायत रविंद्र सिंह पप्पू,पूर्व सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि मास्टर कमलेश सिंह सहित अनेकों प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य व समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button