विभाजन विभीषिका संगोष्ठी में सम्मिलित होंगे स्वतंत्र देव

प्रयागराज। आर्य कन्या इंटर कालेज, मुठ्ठीगंज में विभाजन विभीषिका संगोष्ठी का आयोजन 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति एवं महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में होगा।

यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में महानगर, गंगापार एवंयमुनापार के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सभी सांसद, विधायक, विधानपरिषद सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश क्षेत्र के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चे के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, मंडल पदाधिकारी व प्रभारी, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की भी उपस्थिति का आवाहन किया गया है।

वहीं, मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारक के पास स्वच्छता तथा माल्यार्पण कार्यक्रम के तहत शिवकुटी, सिविल लाइन, खुल्दाबाद आदि मंडलों में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई और उनका माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। शिवकुटी मंडल में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजर्षी पुरुषोत्तम दास टंडन की प्रतिमा की सफाई करते हुए माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियां देश की आजादी एवं देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले अपने महापुरुषों को याद रखे। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, भोला सिंह, विजय श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, हीरा लाल, दुर्गेश प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, महेंद्र तिवारी, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button