विकसित संकल्प यात्रा पहुंची मटैया लालपुर में

पीलीभीत। पूरनपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत मटैया लालपुर पहुंची यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया है।ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी है।संकल्प यात्रा मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी यात्रा में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शंकर राय ग्राम पंचायत सचिव आरके गौतम मनजीत सिंह ग्राम प्रधान रामप्रसाद राय ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राहा ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button