उपनिदेशक ने किसानों को रबी के मौसम में चीना ,रामदाना, राजगीरा व सांवा की बुवाई करने के लिये किया प्रेरित

तारुन- अयोध्या।उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना अंतर्गत श्रीअन्न प्रदर्शन प्रक्षेत्र दिवस / किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बाहरपुर में प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र प्रताप सिंह के खेत किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा रहे।उपनिदेशक कृषि डॉ संजय त्रिपाठी ने कहा कि श्री अन्न की खेती बुजुर्ग कर रहे थे।हरित क्रांति के बाद इसके प्रति किसानों का रुख कम हो गया। श्री अन्न से सेवन से बीमारी कम होती थी। और इसमें लागत कम लगती है। उन्होंने किसानों से रबी के मौसम में चीना ,रामदाना, राजगीरा व सांवा की बुवाई करने के लिये प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा ने कहा कि मोटा अनाज के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने के लिए किसानोको जागरूक होना चाहिये। यह अनाज केवल बीमारियों को भगाने में ही नही अपितु किसान की आय के बढ़ोत्तरी करेगा। इसमें लागत कम आय अधिक मिलेगी। किसान शिव शंकर सिंह ने हाई ब्रीड के बजाय देशी फसलो का उत्पादन करें। और बीज शोधन एवं मिट्टी शोधन करने पर बल दिया। उन्होंने सरकार के बीज,अनुदान,तथा दवाओं के बारे में सवाल उठाये।जिसका उपनिदेशक कृषि ने जबाव देकर आश्वस्त किया।अमेठी से आये दलहनी तिलहनी फसलो के उत्पादन में अग्रणी किसान अनन्त बहादुर सिंह ने दोनों फसलों के उत्पादन के लिये तथा रोगों से बचाव हेतु अपने कार्यो को साझा करते हुये घरेलू एवं जैविक रसायनों को बनाने आदि की जानकारी दिया। जबकि प्रगतिशील किसान राज बहादुर वर्मा तथा सुरेन्द्र सिंह अपनी फसल के उत्पादन के कार्यो को बताया। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर कृषि विभाग ने सम्मानित किया। किसानों एवं कर्मचारियों ने रागी की फसल का अवलोकन किया । इस दौरान राकेश सिंह, विनोद वर्मा,विजय वर्मा,राजकुमार सिंह, कन्हैया लाल,प्रेमप्रकाश, मनमोहन ,शिव शंकर सिंह,अशोक सिंह,सियाराम वर्मा, संजीव पाठक, रामजनम यादव, संजय सिंह,विष्णुदेव वर्मा, सहित सैकड़ों किसान व कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button