पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का हुआ निधन…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज (08 जनवरी) सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया की नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

शांतिनगर पाटन में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल सुबह 11.55 के जहाज से दिल्ली से वापस रायपुर आएंगे। उनके पार्थिव शरीर को शांतिनगर पाटन सदन मे रखा जायेगा।

Related Articles

Back to top button