मंडलायुक्त की चौखट पर न्याय मांगने पहुंची इंगोहटा की मुर्दा महिला

हमीरपुर : चित्रकूटधाम मंडल आयुक्त कार्यालय में इंगोहटा की एक मुर्दा महिला अपने पति के साथ न्याय की गुहार लगाने पंहुची और खुद के जिंदा होने की दास्तान बताकर रिश्तों को खत्म किये जाने की दास्तान सुनाई।
महिला गौरी मिश्रा ने बताया कि वह सुमेरपुर ब्लाक के इंगोहटा गांव की रहने वाली है। कुछ ही महीनों पहले उसके पिता दिनेश मिश्रा का स्वर्गवास हो गया था। जिसके बाद पिता के जायदाद का वरासतनामा बना। जिसमे उसका भी नाम था और करीब सात बीघे जमीन उसके नाम आई। लेकिन उसकी मां,भाई और चाचा ने राजस्व कर्मचारियों और अधिकारियों से सांठगांठ कर उसे मृत दिखाकर जमीन अपने नाम करा ली। कागजों में भी उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही वह तुरंत शिकायत लेकर जिले के अधिकारियों के पास पंहुची पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर उसके घर वाले उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने मंडल मुख्यालय पंहुचकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव के लेखपाल महेंद्र कुमार ने बताया कि वरासत नामा में गौरी का नाम अंकित था। लेकिन शादी होने के बाद उसका नाम वरासत से हटा दिया गया है। उन्होंने किसी को मृतक नहीं दिखाया है।

Related Articles

Back to top button