2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का रहा था बेहतर प्रदर्शन…

नई दिल्ली। पांच साल सफलता के साथ गठबंधन सरकार चलाने वाली कांग्रेस ने 2009 के लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और संप्रग (यूपीए) सरकार ने वापसी की। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया।

क्या रहे नतीजे
2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले संप्रग को 262 सीटें मिली। कांग्रेस ने 206 सीटें जीतीं। वहीं, राजग को कुल 159 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा को 116 सीटें मिली थीं। सरकार को सपा-बसपा ने बाहर से समर्थन दिया था।

किसको-कितनी सीटें मिलीं

  • कांग्रेस 206
  • भाजपा 116
  • सीपीएम 16
  • सीपीआइ 4
  • सपा 23
  • बसपा 21
  • राजद 4
  • एनसीपी 9

16 अप्रैल से 13 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए। कुल सीटें 543 बहुमत के लिए 272

कर्जमाफी से मिला फायदा
कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने 2008 में देशभर के किसानों का 65 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इससे कांग्रेस को सत्ता में वापसी करने में मदद मिली।

मनरेगा का असर
2006 में कांग्रेस ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (अब मनरेगा) बनाया। योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में लोगों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देने की बात कही गई। चुनाव में इस योजना का काफी असर रहा।

Related Articles

Back to top button