भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर जायसवाल समाज द्वारा आयोजित भव्य उत्सव देख अभिभूत हुए मुख्य अतिथि गोंडा सांसद कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह…

गोंडा । भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय गांधीपार्क स्थित डॉक्टर संपूर्णानंद प्रेक्षागृह पहुंचे गोंडा के भाजपा सांसद कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने भगवान सहस्त्रबाहु कार्तवीर्य सहस्त्रार्जुन के भव्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। अपने उद्बोधन में सांसद श्री सिंह ने कहा कि आपके समाज की एकता एवं अखंडता को देखकर मन बहुत प्रसन्न है, आपके समाज के लिए जितने भी शब्द प्रशंसा में बोले जाएं वह कम ही है, हां मैं यह वादा करता हूं कि आपके समाज के लिए जो भी मुझसे बन पड़ेगा उसे करने हेतु मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा। भारी संख्या में कार्यक्रम में आए जनपद के अनेकों प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों को मुख्य अतिथि सांसद कीर्ति वर्धन सिंह की तरफ से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जायसवाल समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

जिसको मौजूद जायसवाल समाज के सभी लोगों ने सराहा। साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मान, प्रमाण पत्र, मेडल व पुरस्कार वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक बहराइच एवं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल द्वारा गोंडा सांसद को जायसवाल समाज की ओर से चांदी का राम दरबार स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया गया। वही विधायक अनुपमा जायसवाल को गोंडा सांसद राजा भैय्या द्वारा चांदी का राम दरबार देकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया। साक्षी जायसवाल, प्रज्ञा जायसवाल, प्राची जायसवाल आदि बच्चों को मनमोहक प्रदर्शन हेतु सांसद द्वारा नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। समाज के जो मेधावी 75% से अधिक अंक अर्जित किए थे ऐसे 13 बच्चों को सम्मानित किया गया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें श्री चंद्र जायसवाल, महक जायसवाल, प्रियांशी जायसवाल, श्री जायसवाल, विवेक जायसवाल आदि शामिल रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जायसवाल समाज के राजकुमार जायसवाल, पवन जायसवाल, राजेश जायसवाल, आलोक जायसवाल, आशीष जायसवाल, अजीत गुप्ता, नवीन जायसवाल नन्हे, नरेंद्र जायसवाल शक्ति सामन्त, राम आशीष जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, बच्चा जायसवाल, अनिल जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल आदि का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम की शुरुआत जैनस इनिशिएटिव के निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ की गई, जिसमें डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ डी के राव, डॉ ए के उपाध्याय, डॉ किरण राव, डॉ पियूष रंजन, संयोजक पंकज सिन्हा आदि लोगों द्वारा जायसवाल समाज व अन्य लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस दौरान भारत पैथोलॉजी लैब द्वारा लोगों का शुगर टेस्ट भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अनुपमा जायसवाल द्वारा लोगों को धन्यवाद अर्पित किया गया तथा सजातीय बंधुओं को एकत्रित व संगठित रहने की बात कही। अंत में जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल द्वारा आए हुए सभी सजातीय बंधुओ को धन्यवाद प्रेषित किया गया। मंच का संचालन अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इटियाथोक से राजेंद्र जायसवाल, कौड़िया बाजार से बंसीलाल जायसवाल, बेलसर से महेश जायसवाल सहित सैकड़ो लोगों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button