सपा कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई शताब्दी वर्ष

अमेठी

जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धासुमन के साथ पुष्प अर्पित करते हुए उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। वह बिहार के मुख्यमंत्री सत्तासीन होते हुए दलित और पिछड़ों के लिए बहुत ही कार्य किए। और आजीवन उनके हक की लड़ाई लड़ते रहे। और समाज में सामाजिक समानता के पक्षधर थे। हम सबको उनकी विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए उस पर चलना होगा। जिससे समाजवादी पार्टी की बनेगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष तुफैल खान, आर के यादव, सी पी यादव, डॉ रुदल यादव, महेंद्र यादव, दीपू तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, राज मोहन यादव, आनंद वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button