बारातियों को ले जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

चिरांग (असम)। चिरांग जिले के धनटोला बाजार के समीप बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसके चलते छह व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि चिरांग के हग्राउबारी से धुबड़ी जिले के कठालगुड़ी बरात गयी थी। दुल्हन को लेकर लौट रही बरतियों में से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें सवार छह व्यक्ति घायल हो गए।

तेज रफ्तार कार एक पेड़ से जा टकराई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, घटना के समय दूल्हा-दुल्हन अन्य कार में सवार थे। घटना के संबंध में पुलिस एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button