राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू

नई दिल्ली। राजधानी में पिछले दिन की उमस भरी गर्मी के बाद आज शुक्रवार को आकाश में घने बदल छाए हुए हैं। राजधानी में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। दिल्ली में आज झमाझम बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और कहा कि दिल्ली में आज हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की सूचना भी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। पिछले दिन उमस भरी गर्मी अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शनिवार को दिल्ली में हल्की वर्षा होने की संभावना
आज तापमान उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में हल्की वर्षा होने की संभावना है लेकिन इसके बाद रविवार अगले सप्ताह में मंगलवार तक दिल्ली में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

इसलिए मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार तक तीन दिन के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से कम होने से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button