सात फेरे लेने के बाद विदाई से पूर्व ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार

मिर्जामुराद। सात फेरे लेने के बाद विदाई से पूर्व ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई।घटना से स्वजन परेशान हो उठे। स्वजनों ने थाने पहुंच प्रेमी के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद दुल्हन गुरुवार की सांयकाल खुद वापस लौट आयी। दुल्हन के लौटने पर रात में विदाई की रस्म हुई।

मिर्जामुराद के खजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव में बुधवार की दोपहर कपसेठी क्षेत्र से बरात आयी थी। द्वारचार के बाद दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लिए।

इसके बाद दुल्हन ने रात की जगह सुबह गौना के विदाई का प्रस्ताव रखा। दूल्हा समेत दो लोग रुक गए,जबकि बराती वापस चले गए। इसके बाद रात्रि में नवविवाहिता अपने प्रेमी संग चुपके से घर से निकल गयी।

दुल्हन का कमरा खाली देख स्वजन परेशान हो उठे। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नही चला। देरशाम अचानक दुल्हन वापस घर लौट आयी। दुल्हन के आने पर स्वजनों ने राहत की सांस ली, फिर विदाई हुई।

Related Articles

Back to top button