भाजपा सांसद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना…

आजमगढ़| भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा को आजमगढ़ में कोई यादव नहीं मिला। विजय लाल यादव को भी तो लड़ा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विजय लाल निरहुआ के गुरु हैं। धर्मेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारकर अखिलेश ने यह साबित कर दिया कि उन्हें परिवार से बाहर कुछ नहीं दिखता है।

निरहुआ ने कहा कि 2022 के उपचुनाव में लोकसभा क्षेत्र की जनता ने सपा को जवाब दिया था। अखिलेश का यहां से चुनाव न लड़ने का निर्णय सही है। क्योंकि वह अगर लड़ते और जीतते तो फिर खाली करके चले जाते। इससे उपचुनाव होता। गुड्डू जमाली के सपा में जाने पर कहा कि किसी एक व्यक्ति के कहीं जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Related Articles

Back to top button