नई दिल्ली। संदेशखाली मामले को लेकर भाजपा लगातार ममता सरकार पर निशाना साध रही है। सुवेंदु अधिकारी शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को ‘दीदी’ कहना बंद करें। अव वो ‘आंटी’ बन चुकी हैं। सुवेंदु ने आगे कहा, “मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने उन्हें नंदीग्राम से हराया था, जिसके बाद उन्होंने मेरे खिलाफ 42 मामले दर्ज कराए, वो क्रूर महिला हैं।’
जेएनयू में सुवेंदु ने छात्रों को किया संबोधित
बता दें कि जेएनयू में भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर एक पैनल डिस्कशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां संदेशखाली मामले का भी जिक्र किया। उनके साथ पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी थे।
ममता सरकार भी वामपंथी पीढ़ी की तरह ही दमन कर रही: सुकांत मजूमदार
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने किया था। सुकांत ने छात्रों के सामने संदेशखाली में पहले दिन से अब तक जो कुछ हुआ, उसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को वहां किस तरह बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सुकांत मजूमदार ने आगे कहा कि ममता बनर्जी की सरकार भी वामपंथी पीढ़ी की तरह ही दमन कर रही है। ममता सरकार को लोगों पर कोई दया नहीं है। सुकांत और सुवेंदु ने सभी छात्रों से संदेशखाली के साथ खड़े होने का आग्रह किया