सुनील शुक्ला बनाये गये उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के मण्डल अध्यक्ष

जनपद के राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों मे खुशी की लहर, दी बधाई

बाराबंकी। जनपद के तेज तर्रार उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला की कार्यशैली से खुश होकर निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सुनील शुक्ला को अयोध्या मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री शुक्ला के मनोनयन से जनपद के राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों मे खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी लोगों ने श्री शुक्ला को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत सूरजपुर निवासी सुनील शुक्ला ने राजस्वकर्मी के रूप मे अपना कार्य ईमानदारी से तहसील हैदरगढ़ से शुरू किया था। उसके बाद उनका तबादला तहसील नवाबगंज हो गया वहां पर उन्होंने वही तेज तर्रार कार्यशैली कायम रखी। पिछले कई वर्षों से लगातार सुनील शुक्ला उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष के रूप मे भी कार्य करते रहे। इसी वर्ष शासन स्तर से उनका प्रमोशन हुआ और उन्हें राजस्व निरीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी मिली।

छः माह पूर्व जनपद के राजस्व निरीक्षकों ने उनको राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर चुन करके उनपर भरोसा जताया था। लेकिन अभी उनको जिलाध्यक्ष के पद पर रहे कुछ माह बीते ही थे कि उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सुनील शुक्ला को मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी। जबकि जनपद सुल्तापनुर के राजस्व निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव को मण्डल महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। इस सम्बन्ध मे सुनील शुक्ला का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका मै पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा मेरे दरवाजे 24 घण्टे अपने भाईयों के लिए खुले हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या मण्डल के अन्तर्गत आने वाले किसी भी जनपद या तहसील मे कहीं पर भी राजस्व निरीक्षक का उत्पीड़न या बदसलूकी हुई तो आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। श्री शुक्ला के मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर तहसील नवाबगंज के लेखपाल राधवेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button