गन्ना मंत्री ने अपने विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

30 सितम्बर तक बनाये जायेगे गन्ना समितियों के नये सदस्य: जिला गन्ना अधिकारी

पीलीभीत। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विभागीय अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गयी हैं।बैठक मे मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश मे गन्ना किसानो को समिति की सदस्य्ता दिलाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान 30 सितम्बर 2024 तक चलेगा। इस अभियान मे सभी जिला गन्ना अधिकारी,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति,गन्ना पर्वेक्षक सभी चीनी मिलो के अधिकारियो एवं सहकारी गन्ना विकास समितियों के कर्मचारियों को लगाया गया है। सदस्य बनने के लिए किसानो को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। यदि किसी किसान के पास एंड्राइड फोन नहीं है। या कम पढ़ा लिखा है।तो उसकी सहायता के लिए गन्ना विकास समितियों और चीनी मिलो पर किसान सहायता केंद्र स्थापित किये जायेगे।गन्ना समितियों के कर्मचारी किसान सहायता केंद्र पर किसानो का ऑनलाइन पंजीयन करेंगे।सदस्य बनने के लिए किसानो को मात्र 21 रूपये शुल्क देना होगा।जनपद मे पीलीभीत,पूरनपुर, बीसलपुर एवं मझोला सहित चार सहकारी गन्ना समितियां है।

चारो गन्ना विकास समितियों मे बीस हजार से अधिक गन्ना किसानो को सदस्य बनाया जाना है। सदस्य बनने पर किसान अपना गन्ना चीनी मिलो मे आपूर्ति कर पाएंगे। जो किसान समिति के सदस्य नहीं बन पाते है। उनको औने पौने दाम पर अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर पर बेचना पड़ता है। लेकिन इस बार ऐसे सभी किसानो को समिति का सदस्य बनाया जायेगा।बैठक मे खुशी राम भार्गव जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत द्वारा बताया गया कि सभी समितियों,परिषदों एवं चीनी मिलो पर सदस्य बनाने हेतु किसान सहायता केंद्र स्थापित किये गए हैं।आज तक 1538 किसानो को ऑनलाइन सदस्यता दिलायी जा चुकी है।इसमें सबसे ज्यादा 906 किसानो ने पीलीभीत समिति मे आवेदन किया है।बीसलपुर समिति से 244, पूरनपुर समिति से 352 एवं मझोला समिति से 36 किसानो ने ऑनलाइन सदस्यता हेतु आवेदन किया है। बैठक मे प्रदीप अग्निहोत्री सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत, सुरेश राम अवर अभियंता गन्ना विकास विभाग पीलीभीत व अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button