गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसान भाइयों के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा महेश पाल वर्मा द्वारा की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप विधानसभा 128, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा बृज क्षेत्र उपस्थित रहे।जिन्होंने सभी किसान भाईयों का सम्मान करते हुए उनके विकास की बात की ।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कमलेश गंगवार,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा महेश पाल वर्मा,जिला महामंत्री किसान मोर्चा नागेंद्र प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मंडल व धर्मेंद्र गुर्जर,बरखेड़ा मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप, जिला मंत्री किसान मोर्चा सुखलाल व शिवकुमार , जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अजीत डे, वीरेद्र शर्मा,विजय प्रजापति, सी० पी० दीवाकर, सुबोध गंगावर, ओमकर, केशव तिवारी, सूरज श्रीवास्त्व, अमित गुप्ता जी, मदन लाल श्रीवस्तव, खेमकरण मौर्य जी, शांति स्वरूप शर्मा व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मेश सिंह एवं समस्त किसान भाई उपस्थित रहे।उक्त जानकारी स्वतन्त्र देवल
जिला मीडिया प्रभारी पीलीभीत ने दी है।

Related Articles

Back to top button