रहीमाबाद में सदस्यता अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न

मलिहाबाद,लखनऊ। सोमवार को मलिहाबाद विधानसभा के रहीमाबाद मंडल में ग्राम सभा बहिर के मजरा गुलाल खेड़ा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत बैठक रखी गई। बैठक लखनऊ जिले के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। साथ में सदस्यता अभियान के संयोजक आनंद त्रिपाठी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह गप्पू रहे। प्रताप नगर हरदोई से आए अतिथि के रूप में अंकुल त्रिपाठी भी मौजूद रहे। मंच का सांचालन विधानसभा प्रभारी शुभम दीक्षित ने किया। मंडल रहीमाबाद के संयोजक अनुग्रह सिंह, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष शुशील अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष छुन्ना अवस्थी, अनुज मौर्य, डॉक्टर सूर्या, डॉक्टर सोनू, अंकुल शर्मा, मल्खे राजपूत, विजय आदि पूरी टीम का कार्य सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button