दिनभर चली प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने की लिए विद्यार्थी पसीना बहाते रहे

लखनऊ। पूरे जनपद से आये माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खूब उत्साह दिखाया। बुधवार को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में दिनभर चली प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने की लिए विद्यार्थी पसीना बहाते रहे। यह प्रतियोगिता आज अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्गों में संपन्न कराई गई। अंडर 19 बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में सविता प्रथम अव्वल रही।

वहीं बालिका वर्ग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में श्रुति पांडेय, 59 किलोग्राम भार वर्ग में रूपाली, 64 किलोग्राम भार वर्ग में अनुष्का, 81 किलोग्राम भार वर्ग में अमृथा पी सुनी (इंटरनेशनल प्लेयर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 87 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान अव्वल रही।

अंडर 19 बालक वर्ग की हुई प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप कुमार प्रथम रहे। वहीं 61 किलोग्राम भार वर्ग में जितेंद्र कुमार सिंह, 67 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक यादव, 73 किलोग्राम भार वर्ग में अग्रिम चौरसिया, 89 किलोग्राम भार वर्ग में किशन यादव, 96 किलोग्राम भार वर्ग में तौकीर अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता खिलाड़ी मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता सीतापुर में लखनऊ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में अरविंद कुशवाहा, जिला क्रीड़ा अधिकारी, रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष विप्लव चौधरी, अंजुल ओबराय, गिरजेश राज, अतुल कुमार सोनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button