रुक-रुक कर पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण गंगा जल में भारी मात्रा में आ रही सिल्ट, कांवड़ यात्रियों में आक्रोश

हरिद्वार। गुरुवार से रुक-रुक कर पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। जिस कारण गंगा जल में भारी मात्रा में सिल्ट आ रही है।

हरिद्वार गंगा नदी में सिल्ट आने से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंग नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी है, इससे हरकी पैड़ी और उससे संबंधित सभी गंगा घाटों पर पानी बेहद कम हो गया है।

कांवड़ यात्रा के बीच उत्पन्न इस स्थिति से शिव भक्त कांवड़ तीर्थ यात्रियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसे लेकर उनमें आक्रोश है।

डाक कांवड़ का आना शुरू
पंचक के अंतिम दिन शनिवार को सुबह से ही हरकी पैड़ी पर यात्रियों की भीड़ गंगाजल लेने के लिए जमा हो गई। इसके साथ ही डाक कांवड़ का आना भी आरंभ हो गया है।

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को परेशानी
चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को देखते नगर निगम प्रशासन की ओर से जलनिकासी को दो पंपसेट लगवाए गए हैं। डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर इस स्थान का समुचित उपयोग हो सकेगा।

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन खड़े करने में भी असुविधा हो रही है। दुर्गंध के साथ ही मच्छरों का प्रकोप है। इससे संक्रामक बीमारियों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

इधर समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह से पंपसेट के जरिए जलनिकासी करायी जा रही है। तत्पश्चात इसमें कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा।

शनिवार से धर्मनगरी में डाक कांवड़ यात्री भी आने शुरू हो गए हैं। भीड़ बढ़ने पर इस स्थान का भी समुचित उपयोग हो सकेगा।

इस स्थान पर सिंचाई विभाग की पार्किंग है। जिसमें कांवड़ बाजार भी लगता है। जलभराव से दिक्कतें पेश आ रही थी। नगर निगम की ओर से दो पंपसेट के जरिए जलनिकासी करायी जा रही है।

  • आनंद मिश्रवाण, अधिशासी अभियंता, नगर निगम निर्माण अनुभाग

Related Articles

Back to top button