मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शक्ति दीदी व अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित

पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में दिया गया प्रक्षिक्षण

बलिया। उप्र शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज – 04 को जनपद में प्रभावी रुप से क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधीक्षक बलिया एस आनन्द के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन बलिया के त्रिपाठी हाल में सीओ अशोक कुमार मिश्र व महिला सहायता प्रकोष्ठ की महिला कांस्टेबल चंचला पटेल व पूजा सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से प्रशिक्षण हेतु आयी महिला आरक्षी (शक्ति दीदी) व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मियों को शक्ति दीदी के बारे में विस्तार रूप से बताया गया।
इस दौरान शक्ति दीदी के तहत प्रोजेक्ट की रूप रेखा व कार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य, परिचर्चा, खेल बच्चों के साथ हिंसा शोषण, साइबर हिंसा व बचाव फीडबैक तथा दहेज प्रतिषेध, महिलाओं का कार्यक्रम स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, अनैतिक देह व्यापार निवारण, लैंगिक अपराधी से बालकों का संरक्षण, बाल विवाह प्रतिषेध, किशोर न्याय में बच्चों की देख भाल व सुरक्षा, महिलाओं के गरिमा के विरुद्ध अपराध आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे-

  1. वृद्धा पेंशन योजना
  2. विधवा पेंशन योजना
  3. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
  4. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
  5. मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना
  6. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
  7. निराश्रित महिला पेंशन योजना

Related Articles

Back to top button