राज्य चुनाव आयुक्त ने किया फतेहाबाद के सद्गुरू अपना घर का दौरा

फतेहाबाद । हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सोमवार को फतेहाबाद स्थित सद्गुरू कृपा अपना घर आश्रम का दौरा किया और यहां रह रहे विशेष आवश्यकता वाले लोगों से वार्तालाप की। उन्होंने श्रीकृष्ण प्रणामी वृद्धाश्रम में रह रहे बेसहारा बुजुर्गों के दु:ख भी बांटे। चुनाव आयुक्त ने आश्रम का दौरा कर यहां की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की।

उन्होंने गौवंश अनुसंधान संस्थान में गायों को हरा चारा भी अपने हाथों से खिलाया। धनपत सिंह ने संत शिरोमणि स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के द्वारा चलाई जा रही सेवाओं को बहुत उत्तम बताया। उन्होंने कहा कि बेसहारा लाचार विकलांग की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर विनोद तायल, अशोक भूकर, सुरेन्द मित्तल, राकेश बंसल, बाली मित्तल, नेहा मित्तल, मोहन मित्तल, महावीर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button