आज से शुरू हो रहा है श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आगाज़…

अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम और पूजन विधि आज से शुरू हो जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे यजमान डॉ. अनिल मिश्र के दशविधि स्नान से अनुष्ठान आरंभ होगा। प्रतिमा निर्माण स्थल पर कर्मकुटी का पूजन होगा। शाम को प्रतिमा निर्माण स्थल विवेक सृष्टि में हवन होगा।

राम मंद‍िर प्राण प्रत‍िष्‍ठा कार्यक्रम से जुड़े पल-पल की अपडेट के ल‍िए बने रहें…

22 जनवरी को को प्राण प्रत‍िष्‍ठा अनुष्ठान की प्रक्रिया होगी पूर्ण
अयोध्‍या। 22 जनवरी को एक बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ स्थापना की प्रक्रिया पूर्ण होगी। इसके बाद ही नए गर्भगृह में रामलला का दर्शन-पूजन शुरू हो सकेगा।

गर्भगृह में 18 को ही स्थापित कर दी जाएगी प्रतिमा
अयोध्‍या। 18 जनवरी को गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा अपने स्थान पर स्थापित कर दी जाएगी, लेक‍िन स्थापना की प्रक्रिया प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के रूप में चलती रहेगी।

आज से शुरू हो रहा है अनुष्ठान
अयोध्‍या।
श्री राम जन्‍मभूम‍ि क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव ने स्पष्ट किया कि रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान तो मंगलवार से ही शुरू हो रहा है, लेक‍िन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य पूजन 22 जनवरी को मध्याह्न 12:20 से एक बजे तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button