नगरिया खुर्द कला में एसएसबी ने प्रधान के साथ मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा

पुरनपुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला में स्थित मिनी स्टेडियम से एसएसबी ने ग्राम प्रधान विवेकानंद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली एसएसबी की 49 वी वाहिनी के जवानों ने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आगाज किया। साथ ही एसएसबी सभी ग्रामीणों से ग्रामीणों से 15 अगस्त तक हर घर,सरकारी और निजी संस्थानों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को झंडा फहराने के नियमों की भी जानकारी दी गई। एसएसबी के जवानों ने ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को ‘हर घर तिरंगा फहराने’ के लिए प्रेरित करना है। हर घर तिरंगा रैली में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी बढ़-कर कर भाग लिया है।

Related Articles

Back to top button