खेल मंत्री संदीप सिंह को मुख्यमंत्री बर्खास्त करें: अनुराग ढांडा

यमुनानगर । हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि अब संदीप सिंह खेल मंत्री के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो गई है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह खेल मंत्री संदीप सिंह को तुरंत पद से बर्खास्त करें।

उन्होंने कहा कि 8 महीने से अधिक के समय के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दागदार मंत्री को अब तक बचाते रहे है। अब इस्तीफा ले लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह के कार्यक्रमों का विरोध होना शुरू हो गया है और काले झंडे लेकर लोग उसके खिलाफ खड़े हो गए। जिसके चलते उसे अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। और संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग की है। आआपा के द्वारा उसकी बर्खास्तगी को लेकर हर जिले में आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी विपक्षी नेता होने के नाते भी उसकी बर्खास्तगी की कोई मांग नहीं रखी।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब के राज्यपाल को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवाब दे दिया है। वह अपने संवैधानिक पद को छोड़कर अगर राजनीतिक करना चाहते है तो राजस्थान जाकर अपना चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं उन्होंने नूंह में कल निकाले जाने वाली यात्रा को लेकर कहा कि सरकार इसके बारे में क्यों चुप है। प्रदेश में सरकार अमन चैन और शांति के लिए सही कानून व्यवस्था को लागू क्यों नहीं करती।

Related Articles

Back to top button