प्रांतीय अधिवेशन पर सोनू करवरिया को गौरक्षा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया

बाँदा- विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति का प्रांतीय अधिवेशन हुआ संपन्न|काशी बनारस में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के द्वारा एक बड़ा प्रांतीय अधिवेशन का अयोजन किया गया,जो 16 जून 2024 से 18 जून 2024 तक चलेगा।इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश के सभी गौ रक्षा के पदाधिकारी शामिल हुए।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी महाराज प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति और यह कार्यक्रम गौ रक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे और गौ रक्षा समिति के महामंत्री मनोज प्रजापति के द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति के साथ नरैनी के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया भी शामिल हुए और जिसे प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवम सभी पदाधिकारीयों द्वारा सोनू करवरिया को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया|साथ ही गौ वंश के बारे में जानकारी दी गई।जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया,कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष को प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होता है,उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले पर यह कार्यक्रम हो सकता है,इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है,नरैनी तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया को गौ माता का प्रतीक चिन्ह देकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,यह सम्मान हर वर्ष जो अच्छा कार्य करता है,उसे अधिवेशन में बुलाकर सम्मानित किया जाता है,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संतोष मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन पटेल,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पांडे आदि प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button