मांस की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार, गया जेल

बोरी में मिला नीलगाय का 30 किग्रा मांस, चाकू, गड़ासी, मोबाइल व बंदूक बरामद

मनियर के रामपुर दक्षिणी का रहने वाला है तस्कर

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के पास मनियर-बलिया मार्ग के किनारे एक तस्कर को बुधवार को लोगों ने मांस की बोरी, धारदार हथियार व दो नाली बंदूक के साथ पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसकी पहचान मोहम्मद इसरार पुत्र स्वर्गीय शेख सुबहानी निवासी रामपुर दक्षिण थाना मनियर जनपद बलिया के रूप में की गई थी। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह इस कार्य को मो इस्लाम पुत्र मो इसराईल निवासी वार्ड नं-07 निबियागढ़ थाना बांसडीह जनपद बलिया के सहयोग से करता है। मनियर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। बता दे कि बुधवार को पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक बोरी में 30 किग्रा नीलगाय का मांस, एक चाकू, मोपेड, गड़ासी, मोबाइल व बंदूक बरामद किया गया। इस बाबत मनियर थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया की मांस एवं हथियार के साथ गिरफ्तार कर
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button