प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सवितापुर तिलोई में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ

तिलोई अमेठी- तहसील तिलोई क्षेत्र के ग्राम पंचायत सवितापुर के प्राथमिक विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रधान संघ अमेठी वीरेंद्र तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी तिलोई आर के कश्यप अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तिलोई संतोष तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रधान आनंद सिंह अभिमन्यु वर्मा शिक्षक पवन मिश्रा नीरज त्रिवेदी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ओंकार नाथ सिंह सहित दोनो विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय विक्रम सिंह ,राजेश कुमार समस्त स्टाफ प्रबंध समिति के सदस्य व ग्राम वासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचलन शिक्षक अनिल कुमार द्वारा किया गया।
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने संबोधन में शिक्षण में स्मार्ट क्लास की उपयोगिता बताते हुए बताया गया कि स्मार्ट क्लास छात्रों में रुचि विकसित करने और बोरियत से बचने में मदद करती हैं। कक्षा में स्मार्ट तकनीक का उपयोग एनिमेटेड मीडिया, जैसे वीडियो, चित्र और ऑडियो प्रदर्शित करके छात्रों का ध्यान आकर्षित करता है, जिससे बेहतर सीखने के परिणाम मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button